Bigg Boss 18 Eviction: Bigg Boss 18 में पहला एविक्शन

By S.D Sarkar

Published On:
Bigg Boss 18 Eviction

Bigg Boss 18 ने 6 अक्टूबर को अपने प्रीमियर के बाद से ही दर्शकों को अपनी स्क्रीन से बांधे रखा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह रियलिटी शो पिछले दो हफ्तों से कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस का गवाह बना हुआ है। अब सभी का ध्यान आने वाले वीकेंड का वार पर है।

अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो

अगले एपिसोड का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। प्रोमो में सलमान खान प्रतियोगियों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इसके अलावा, घर में पहला एविक्शन भी हो चुका है।

Bigg Boss 18  कौन सा कंटेस्टेंट घर से हुआ बेघर?

बिग बॉस 18 के घर में इस वीक Rajat Dalal, Tajinder Bagga, Shrutika Arjun, Hema Sharma, Shilpa Shirodkar, Chahat Pandey, Karan Veer Mehra, Muskan Bamne, Alice Kaushik और Avinash Mishra नॉमिनेट हुए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि Hema Sharma घर से बेघर हो चुकी हैं। उन्होंने लिखा, “Hema Sharma #BiggBoss18 के घर से बाहर होने वाली पहली प्रतियोगी बनीं।”

Sky Force Release Date: हैट्रिक फ्लॉप फिल्मों का दाग धोने अब इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’, नोट कर लें डेट

Hema Sharma के सोशल मीडिया फॉलोवर्स

Hema Sharma की शो में भागीदारी और उनकी स्क्रीन पर उपस्थिति दूसरे प्रतियोगियों की तुलना में काफी कम रही है। हालांकि, इस सच्चाई को जानने के लिए दर्शकों को शनिवार और रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड का इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि Hema Sharma एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और उनके डांस वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लोकप्रियता मिली।

वीकेंड का वार में सलमान खान की क्लास

‘बिग बॉस 18’ के नए प्रोमो में सलमान खान Avinash से उनके आक्रामक व्यवहार के बारे में सवाल करते नजर आ रहे हैं। Avinash की घर में सभी प्रतियोगियों के साथ तीखी बहस हुई और उन्हें जेल भी भेजा गया। बिग बॉस 18 के अन्य कंटेस्टेंट्स में Vivian Dsena, Shehzada Dhami, Nyra Banerjee, Chahat Pandey, Alice Kaushik, Advocate Gunratna Sadavarte, Muskan Bamne, Chum Darang, Arfeen Khan और Sara Arfeen Khan शामिल हैं।

Bigg Boss 18 में वीकेंड का वार इस बार दर्शकों के लिए और भी रोमांचक होने वाला है, जहां प्रतियोगियों के बीच की बहस और सलमान खान की क्लास दोनों ही देखने को मिलेंगे। अब सभी की नजरें इस वीकेंड के एपिसोड पर हैं, जहाँ हमें और भी ड्रामा देखने को मिलेगा।

Stay tuned to ITV Written Updates for the latest updates from Indian TV Serials , Gossip News and Tally News and More!

Leave a Comment